..................... dimple kapadia dancing to a song from raj kapoors bobby - Hindi Filmibeat

इटली में अचानक रोड पर झूमनें लगी डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार ने कैमरे में कैद किया Video

अक्षय कुमार इस समय अपनी पूरी फैमिली के साथ इटली टूर पर निकले हुए है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि डिंपल कपाड़िया ने इटली की गलियों में डांस करना शुरु कर दिया। बता दें कि जब डिंपल इटली की गलियों में सैर कर रही थीं तभी एक लोकल म्यूजिशियन ने फिल्म बॉबी की एक धुन बजाना शुरु कर दिया जो कि डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म थी। इस धुन को सुनने के बाद डिंपल कपाड़िया अपने पुराने दिनों में चली गईं और वहीं पर झूंमने लगीं।

बता दें कि इस पूरे वीडियो को सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शूट किया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है। अक्षय कुमार इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखतें है कि कैसा होगा जब आप विदेश में घूम रहें हों और कोई बॉबी फिल्म का ये शानदार म्यूजिक बजाना शुरु कर दे।

dimple kapadia, akshay kumar, डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार

बता दें कि डिंपल कपाड़िया काफी ज्यादा मगन होकर इस धुन पर झूम रहीं थीं और आंनद ले रहीं थी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने शेयर करना शुरु कर दिया है।

अक्षय कुमार अभी तक फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग में बिजी है और इससे थोड़ा सा वक्त मिलते ही परिवार को लेकर इटली चले गए हैं। हाल ही में उनकी एक सुंदर तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो ट्विंकल खन्ना के साथ नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X