राजेश की बरसी पर डिंपल-अंजू साथ-साथ

गुरूवार को बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की पहली बरसी थीं। इस महान अदाकार को लोग और ब़ॉलीवुड अपने-अपने हिसाब से याद कर रहे थे लेकिन राजेश खन्ना की पत्नी और परिवार वालों ने राजेश खन्ना की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ का आयोजन किया था। राजेश के बंग्ले आशिर्वाद में हवन पूजा का आयोजन किया गया था जहां बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

डिंपल अपने बेटी-दामाद के साथ जहां पूजा में व्यस्त थीं वहीं दूसरी ओर इस हवन पूजा में एक महिला और थी जो कि आंखों में आंसू लिये राजेश खन्ना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रही थी और वह कोई और नहीं फिल्मों और टीवी का जाना-पहचाना नाम अंजू महेंद्रू थीं। सफेग रंग के सलवार-कुर्ते पहने अंजू के चेहरे पर लोगों ने एक उदासी महसूस की।

अंजू के अलावा इस बॉलीवुड जगत के और भी जाने-माने लोग राजेश खन्ना की बरसी की पूजा में पहुंचे थे। सबने मिलकर राजेश खन्ना की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की। लेकिन इस मार्मिक और भावुक क्षण में डिंपल और अंजू का साथ होना अपने आप में कई बातें सोचने को मजबूर कर रहा था।

लेकिन शायद जिनके लिए दोनों के बीच में कभी कलह हुआ था, वह वजह यानी की राजेश खन्ना की मौत के साथ दफन हो चुकी है इसलिए दोनों अब आपस के गिले-शिकवे भूल चुकी हैं। जो कि वक्त के तगाजे के मुताबिक सही भी है।

आईये आपको दिखाते हैं हवन-पूजा की तस्वीरें.. स्लाइड में केवल 5 बाकी 25 खास तस्वीरों के लिए क्लिक कीजिये...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X