..................... लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के माता- पिता बनेंगे डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर | Dimple Kapadia and Boney Kapoor to play Ranbir Kapoor's parents in Luv Ranjan film - Hindi Filmibeat

लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर के साथ ये दो कलाकार भी फाइनल, जल्द शूटिंग शुरु

लव रंजन के निर्देशन में बन रही रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दिखने वाली है। पहली बार ये दो सितारे साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरु होने वाली है। हाल ही में दोनों सितारे शूटिंग के सिलसिले में नोएडा पहुंचे हैं।

इतना ही नहीं, बल्कि खबर आई है कि इस फिल्म में रणबीर के माता- पिता के किरदार में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर को लॉक किया गया है। कोई शक नहीं कि फिल्म के स्टारकास्ट को देखकर फैंस की दिलचस्पी काफी बढ़ चुकी है।

Ranbir Kapoor

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में रणबीर कपूर के पिता एक अमीर और आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं। फिल्म के निर्माता चाहते थे कि बोनी कपूर जैसा कोई शख्स इस भूमिका को निभाए। इस रोल के लिए बोनी उनकी पहली पसंद थे। बोनी कपूर ने पहले यह रोल करने से इनकार कर दिया था, लेकिन लव ने उनसे यह रोल करने के लिए बहुत रिक्वेस्ट की। फिर अर्जुन कपूर, अंशुला, जान्हवी और ख़ुशी सभी ने उन्हें यह रोल करने के लिए मनाया.. तो वो राजी हुए।

हाल ही में बोनी कपूर फिल्म Ak VS Ak में छोटे से रोल में नजर आए थे। फिल्म के बारे में बात करते हुए, अंकुर कहते हैं, "हम रणबीर और श्रद्धा की नई व ताजा जोड़ी के साथ लव रंजन की फिल्म पेश करने के लिए उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि जब दर्शक यह फ़िल्म देखेंगे तो उन्हें भी ऐसा ही महसूस होगा।"

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। बता दें, लव फिल्म्स ने इससे पहले सोनू के टीटू की स्वीटी और दे दे प्यार दे जैसी हिट फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X