दिलवाले वरुण, बजंरगी भाईजान से इंप्रेस, ट्विटर पर की तारीफ!
शाहरुख खान के साथ दिलवाले में मुख्य भूमिका निभा रहे वरुण धवन एक तरफ तो शाहरुख खान के साथ दिलवाले के स्टंट और रोमांटिक सीन्स शूट कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को लेकर भी वरुण काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। वरुण ने ट्वीट किया है कि वो जल्द से जल्द छुट्टी लेकर बजरंगी भाईजान देखने जाएंगे।
वरुण धवन ने ट्वटी किया- "बजरंगी भाईजान के बारे में इतनी अच्छी अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं। एक बार वापस आ जाउं तो जल्द से देखने जाउंगा।"
वरुण धवन के अलावा खुद शाहरुख खान भी बजंरगी भाईजान की तारीफ करते दिख चुके हैं। यानि के ये कहा जा सकता है कि दिलवाले के सेट पर बजरंगी भाईजान के बारे में बातें तो होती ही होंगी। देखते हैं कि दिलवाले की शूटिंग से वापस आने के बाद कौन कौन बजरंगी भाईजान देखने जाता है।
varun dhawan shahrukh khan dilwale salman khan bajrangi bhaijaan bollywood वरुण धवन शाहरुख खान दिलवाले बजरंगी भाईजान बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications


