विनोद खन्ना भी हुए Dilwale, शाहरुख ने किया वेलकम!
रोहित शेट्टी की दिलवाले में पहली ही काफी बड़ी और बेहतरीन स्टारकास्ट है। अभी तक शाहरुख खान, वरुण धवन, काजोल, वरुण शर्मा, कबीर बेदी, कृति सेनन, बोमन इरानी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा आदि शामिल थे और अब विनोद खन्ना भी इस टीम के सदस्य बन गये हैं।
शाहरुख खान ने ट्विटर पर विनोद खन्ना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा दि मैन..दिलवाले के घर में। वेलकम खन्ना साहब। इस तस्वीर में शाहरुख खान, रोहित शेट्टी और विनोद खन्ना बैठे हुए नज़र आ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक विनोद खन्ना जिन्होंने अपनी कुछ फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाए थे दिलवाले में भी एक निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। जाहिर है कि जब हीरो के रुप में शाहरुख खान वरुण धवन सामने हैं तो विलेन भी टक्कर का होना चाहिए।
dilwale rohit shetty shahrukh khan twitter bollywood vinod khanna दिलवाले रोहित शेट्टी शाहरुख खान विनोद खन्ना बॉलिवुड ट्विटर


Click it and Unblock the Notifications

