Picture शाहरुख-काजोल को दिलवाले में देखने को बेताब..देखिये ये पहली तस्वीर!
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सालों बाद देखने के लिए दर्शक कबसे बेताब हैं। आखिरकार वो दिन भी करीब आ गया जब रोहित शेट्टी दोबारा से शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी के स्क्रीन मैजिक को दोबारा से बॉक्स ऑफिस पर भुनाने के लिए ला रहे हैं दिलवाले। हाल ही में दिलवाले की एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें शाहरुख खान और काजोल रोहित शेट्टी के साथ नज़र आए हैं।
रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले 1958 में रिलीज हुई चलती का नाम गाड़ी फिल्म की रीमेक बताई जा रही है। हालांकि रोहित शेट्टी का कहना है कि ये झूठ है और इस दिलवाले किसी की कॉपी नहीं है। दिलवाले फिल्म में वरुण धवन भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। ['दिलवाले...' के Poster में शाहरूख नहीं अबराम-काजोल!]
यूं तो दिलवाले में काफी बड़ी स्टारकास्ट है लेकिन सच तो ये है कि फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ही दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का है। लोगों को पूरी उम्मीद है कि दिलवाले इस साल की बड़ी हिट फिल्म होगी।
रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में शाहरुख खान और काजोल को एक बार फिर से साथ देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी के साथ शाहरुख खान और काजोल की एक तस्वीर रिलीज की गयी है जिसमें काजोल बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
