डीडीएलजे है भारत की बेस्ट फिल्म: ऑनलाइन वोटिंग
साल 1995 की बेस्ट लवस्टोरी जिसका नाम है दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे... आज भी बेस्ट हैं। अरे यह बात ना तो हम कह रहे हैं औऱ ना ही शाहरूख या काजोल के चाहने वाले? यह बात कह रही हैं इंग्लैंड की सबसे बड़ी पे-पर-व्यू कंपनी। जिसने ऑनलाइन वोटिंग करवायी थी। हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरा होने पर पे-पर-व्यू ने ऑनलाइन मतदान करवाया था कि लोग बताये कि उनकी नजर में हिंदी सिनेमा की बेस्ट फिल्म कौन है।
जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग यानी की 47 प्रतिशत मतदान दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे को मिला है। डीडीएलजे ने नंबर वन की पोजिशन 1951 में बनी राज कपूर की 'आवारा', वर्ष 1957 में रिलीज़ हुई महबूब खान की 'मदर इंडिया', और वर्ष 1975 में आई रमेश सिप्पी की 'शोले' जैसी फिल्म को पछाड़कर हासिल की है।
मालूम हो कि साल 1995 में आयी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे.. आदित्य चोपड़ा की पहली निर्देशित फिल्म हैं। जिसके निर्माता यश चोपड़ा थे। इस रोमांटिक ड्रामा के बारे में एक बार यश चोपड़ा ने कहा था कि फिल्म का हीरो, फिल्म की हिरोईन को भगाकर नहीं ले जाता है बल्कि उसके घरवालों की सहमति से अपनाता है, इसी कारण यह लोगों को इतनी पसंद है।
सिल्वर स्क्रीन पर राज-सिमरन यानी शाहरूख-काजोल को बेस्ट लवर बनाने वाली इस फिल्म को देखकर ना जाने कितने लोगों का भरोसा प्यार पर वापस हो गया है। इसके गाने आज भी लोगों के दिलो को धड़का जाते हैं। वैसे यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर में 900 सप्ताहों तक चलती रही थी, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।


Click it and Unblock the Notifications












