शाहरुख खान की DDLJ का 'पलट' सीन इस हॉलीवुड फिल्म से किया गया था कॉपी? फैंस को लगेगा झटका
भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों की जब बात होगी तो उसमें सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का नाम भी शामिल होगा। इस फिल्म शाहरुख खान ने काजोल के साथ मिलकर ऐसा धमाका किया था जो लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है। ये फिल्म आज तक की सबसे अधिक समय तक चलने वाली फिल्म है। इस फिल्म में एक से बढ़कर शानदार रोमांटिक सीन थे जो कि पॉपुलर हुए लेकिन इस समय जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसको जानकर निश्चित ही आपको एक तगड़ा झटका लगने वाला है।
बता दें कि इस फिल्म का एक मशहूर सीन चोरी का साबित हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं उस सीन की जब शाहरुख खान काजोल को देखकर कहते हैं कि.. पलट पलट.. और वो पलटती है।

दरअसल ये सीन एक हॉलीवुड फिल्म से लिया गया जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल है। खबरों की मानें तो ये सीन 1993 में रिलीज़ हुई क्लिंट ईस्टवुड की फिल्म 'इन द लाइन ऑफ फायर' से लिया गया है।
बता दें कि इस सीन के साथ साथ डीडीएलजे का सीन इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान और काजोल स्टारर इस फिल्म में अमरीष पुरी और मंदिरा बेदी समेत कई दमदार कलाकार थे..
जिन्होने फिल्म को इतना बड़ा बना दिया था। फिल्म आज भी देखी जाती है। फिलहाल आप देखिए ये दोनो वीडियो जो आपको सबकुछ क्लियर कर देंगें।


Click it and Unblock the Notifications











