1000 हफ्तों बाद भी DDLJ को मिला 1 Million हिट्स..

शाहरूख खान और काजोल की रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' अपने 1000 हफ्ते पूरे करने वाली है। इस फिल्म में प्यार की जो नई परिभाषा गढ़ी थी, वह आज भी युवाओं के दिलों में जिंदा है। 12 दिसंबर को परदे पर अपने 1000 हफ्ते पूरे करने के मौके पर डीडीएलजे अपने 1000वें हफ्ते को शानदार तरीके से सेलिब्रेट कर रही है।

अपने 1000वें हफ्ते के मौके पर यशराज फिल्म्स ने अपने दर्शकों को तोहफे के रूप में दिया है फिल्म का ट्रेलर। जी हां, फिल्म का एक नया ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आज भी राज-सिमरन के प्यार को देख लोगों की दिलों की धड़कन रूक जाया करती है। आज भी जब अमरीश पूरी की आवाज आती है, जा सिमरन जा..जी ले अपनी जिंदगी.. तो दर्शकों की आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं।

और यह डीडीएलजे की दिवानगी का ही आलम है कि इस नए ट्रेलर को यू-ट्यूब पर अब तक 1 मिलियन हिट्स मिल चुके हैं। और अभी भी यह सिलसिला जारी है। वैसे यह तो अभी ट्रेलर है मेरे दोस्त, पिक्चर तो अभी बाकी है।

जी हां, यशराज फिल्मस ने 1000वां हफ्ता सेलिब्रेट करने के लिए कई प्लान बना रखा है। लिहाजा, उम्मीद है दर्शकों के लिए अभी कई सरप्राइज बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X