दिलजीत दोसान्ज्ह ने की सीधी बात, बिना बकवाल, बॉलीवुड में सरदार मतलब चुटकुला

By Staff

दिलजीत दोसान्ज्ह, कृति सैनन के साथ मैडॉक फिल्म्स की अर्जुन पटियाला में नज़र आएंगे। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसान्ज्ह ने हिंदी सिनेमा में सरदारों के किरदारों के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लोगों ने फिल्मों में ना आने की सलाह दी थी क्योंकि हिंदी सिनेमा में सरदारों के किरदार केवल चुटकुले मारने के लिए इस्तेमाल होता था।

हालांकि पिछले कुछ समय में काफी बदलाव हुआ है। दिलजीत बताते हैं कि जब वो फिल्मों में एंट्री ले रहे थे तो कोई सरदार हीरो नहीं था। हर कोई बिना पगड़ी के ही था लेकिन वो अपनी पगड़ी से समझौता नहीं कर सकते हैं।

diljit-dosanjh-talks-about-portayal-of-sardars-in-hindi-cinema

लोगोें ने दिलजीत को यहां तक सलाह दी कि वो फिल्मों का आईडिया छोड़ दें और केवल गाने पर ध्यान दें। लेकिन दिलजीत केवल अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं। और आज पंजाबी क्या हिंदी फिल्मों में भी उनके काम की तारीफ हो रही है।

दिलजीत, कृति सैनन और वरूण शर्मा के साथ अर्जुन पटियाला नाम की फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म में दिलजीत एक पंजाबी पुलिस वाले बने हैं। इसके अलावा वो करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही गुड न्यूज़ में दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X