झुकेगा नहीं साला...दिलजीत दोसांझ ने लाइव कॉन्सर्ट में दी चेतावनी! बोले- जब साला नहीं झुकेगा तो जीजा झुक जाएगा

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Viral Video: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी शानदार गायकी और अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए याद किए जाते हैं। उनके कॉन्सर्ट्स अटेंड करने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। दिलजीत अपने कॉन्सर्ट में कभी कोई मैसेज देते हैं तो कभी अपने तेवर दिखाते नजर आते हैं।

वहीं हाल ही में दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट में पुष्पा का मोस्ट फेमस डायलॉग बोला है। जिसे सुनते ही फैन्स दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर दिलजीत के इस वीडियो पर जमकर लोगों का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। चलिए देखते हैं कि क्या कुछ खास है दिलजीत के इस वीडियो में।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जामा हुई भारी भीड़
हाल ही में दिलजीत दोसांझ लाइव कॉन्सर्ट करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को अटेंड करने के लिए फैन्स की भारी भीड़ देखी गई। दिलजीत के गाने सुनने के लिए दोपहर से ही लोगों ने लाइन लगाना शुरू कर दिया था, लेकिन इस दौरान प्रशासन ने दिलजीत पर हथियार पर गाना गाने को मना किया था, लेकिन दिलजीत ने यह एडवाइजरी नहीं मानी और उन्होंने पटियाला पैग से लेकर सभी पंजाबी गानों की लाइन लगा दी।

दिलजीत दोसांझ खिलाफ जारी हुआ नोटिस
दरअसल दिलजीत दोसांझ और उनकी कंपनी के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई थी कि वह 5 तारा, पटियाला पैग, केस गाना नहीं गाएंगे, लेकिन दिलजीत ने इस एडवाइजरी को नहीं माना, लेकिन अब प्रशासन के साथ ही बाल आयोग दिलजीत दोसांझ के लिए नोटिस जारी कर रहा है।

झुकेगा नहीं साला
दिलजीत दोसांझ स्टेज जमा फैन्स की भीड़ को पंजाबी कहकर पुकारते हैं। इसके बाद वह वर्ल्ड चेस चैंपियनड मुकेश को बधाई देते हैं। इसके बाद दिलजीत कहते हैं कि पुष्पा फिल्म है एक। अब तो दूसरा पार्ट भी आ गया है, लेकिन मैंने पहला देखा है। जिसमें वह कहता है 'झुकेगा नहीं साला' ये डायलॉग बहुत पॉपुलर है। तो जब साला नहीं झुक रहा तो जीजा झुक जाएगा। बता दें कि दिलजीत दोसांझ के इतना कहने पर फैन्स बहुत ही एक्साइटेड हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का यह वीडियो छा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X