ठंड में नहाते बुर्जुग किसान की तस्वीर शेयर कर दिलजीत दोसांझ ने पूछा सवाल- ये आतंकी लगते हैं?
किसान आंदोलन को लेकर लगातार दिलजीत दोसांझ अपना समर्थन दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ ट्वीट के जरिए लगातार उन लोगों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं जो कि किसानों के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं। हाल ही में एक तस्वीर भी वायरल हुई जहां पर पिज्जा लंगर का आयोजन किया गया था।
दिलजीत ने इसके खिलाफ भी ट्वीट किया था। इस बार दिलजीत दोसांझ ने एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के सर्दी और खुले में नहाने की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ये भगवान के बंदे इन लोगों को आतंकी नजर आते हैं। इंसानियत नाम की भी कोई चीज होती है यार। बता दें कि इस तस्वीर में एक बुजुर्ग शख्स सर्दी में खुले में नहाता हुआ दिखाई दे रहा है।

जहां पर बगल में ट्रैक्टर खड़ा है। जिसमें कुछ कपड़े टंगे हुए हैं। दिलजीत ने ये जो तस्वीर पोस्ट की है जिस पर काफी चर्चा भी हो रही है और वो ट्रोल भी हो रहे हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि दिलजीत पाजी हम पंजाब से प्यार करते हैं। पंजाब के लोगों से प्यार करते हैं।
किसानों से प्यार करते हैं। लेकिन खालिस्तानियों से नहीं। इसी तरह के कई कमेंट दिलजीत की इस पोस्ट पर उन्हें लगातार मिल रहे हैं। गौरतलब है कि किसान आंदोलन को लेकर दिलजीत दोसांझ इससे पहले कंगना रनौत से भी बहस कर चुके हैं। वह किसानों के समर्थन में उनके आंदोलन का भी हिस्सा बन चुके हैं। साथ ही सर्दी से किसानों के बचाव के लिए 1 करोड़ का डोनेशन भी कर चुके हैं।
Terian Tu Janey Baba 🙏🏾
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 17, 2020
Eh Rab Lok Ena Nu Terrorist Lagde Ne 🙏🏾
Insaniyat Naam Di V Koi Cheez Hundi aa Yaar.. pic.twitter.com/TownelIciR


Click it and Unblock the Notifications











