रेस 3 से बची तो सूरमा से टकराएगी फन्ने खां, क्या होगा बॉक्स ऑफिस का हाल
दिलजीत दोसांझ इन दिनो फिल्म सूरमा को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। खबर आ रही है कि फिल्ममेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है और फिल्म अब 13 जुलाई को रिलीज होगी। पहले फिल्म 29 जून को रिलीज होनी थी पर इस रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू रिलीज हो रही है जो कि अभिनेका संजय दत्त के जीवन पर बनी है।
इसी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद सूरमा की डेट आगे बढाया गया था। बता दें कि सूरमा ने क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट टाली थी पर फिल्म फिर भी क्लैश कर रही है।

जी हां 13 जुलाई को फिल्म फन्ने खां भी रिलीज हो रही है जो कि अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राजकुमार अभिनीत फिल्म है। इसमें कोई दो राय नही ही कि ये टक्कर काफी जबरदस्त होने वाली है दोनो का इसमें काफी नुकसान होने वाला है।
खबरों की माने तो फन्ने खां पहले ईद में रिलीज होने वाली थी पर रेस 3 के रिलीज होने के कारण फिल्ममेकर्स ने सुपरस्टार सलमान खान से टकराने के लिए मना कर दिया है।
इसलिए इस फिल्म की रिलीज डेट बढ़ाकर 13 जुलाई कर दी गई थी पर उनको क्या पता था कि संजू के कारण सूरमा की रिलीज डेट भी 13 जुलाई कर दी जाएगी।
बता दें कि फिल्म सूरमा हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म है जिसको दिलजीत कर रहे है और इसके लिए उन्होने काफी मेहनत भी की है और तैयारी काफी समय से कर रहे है।
बता दें कि संदीप सिंह की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जब उनको विश्व कप मैच के लिए जर्मनी जाना था तो शताब्दी ट्रेन में दुर्घटनावश उनको गोली लग गई थी।
इसके बाद वो व्हीलचेयर पर आ गए थे पर उन्होने हार नहीं मानी और मेहनत की। ना सिर्फ वो ठीक हुए बल्कि इंटरनेशनल टीम में अपनी जगह भी बनाई थी।
बता दें कि इस दिलचस्प कहानी को निर्देशक शाद अली बना रहे है और लोगों को भी इस फिल्म का इंतजार है। इसके अलावा फन्ने खां की लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
इसमे कोई दो राय नहीं है कि दोनो फिल्में काफी ज्यादा अच्छी है और अब देखना ये है कि किस फिल्म को लोगों का प्यार ज्यादा मिलता है। ये तो अब रिलीज के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











