बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म से टक्कर लेंगे दिलजीत दोसान्ज्ह, रिलीज़ डेट अनाउंस
सनी देओल अपने बेटे करण देओल के लॉन्च की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। खबर है कि पल पल दिल के पास की शूटिंग में सनी देओल पानी की तरह पैसे बहा रहे हैं। लेकिन अब करण देओल के लॉन्च पर क्लैश का ग्रहण लग गया है। 19 जुलाई को रिलीज़ होने वाली ये फिल्म अब दिलजीत दोसान्ज्ह और कृति सैनन स्टारर अर्जुन पटियाला के साथ क्लैश करेगी।
गौरतलब है कि अर्जुन पटियाला काफी समय से अटकी हुई फिल्म है। मैडॉक फिल्म्स और टीसीरीज़ इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और रोहित जुगराज इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं करण देओल - सहर बाम्ब की डेब्यू फिल्म खुद सनी देओल डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले, सनी देओल, घायल रिटर्न्स भी डायरेक्ट कर चुके हैं।
गौरतलब है कि दिलजीत दोसान्ज्ह और कृति सैनन, दोनों ही बॉलीवुड में बेहद खास फैन फॉलोइंग रखते हैं। वहीं दूसरी तरफ, सनी देओल के अभी भी इतने फैन्स हैं कि उन्होंने अपने फेवरिट एक्टर के प्यार में यमला पगला दीवाना से लेकर घायल रिटर्न्स जैसी फिल्में भी देखी हैं और बॉक्स ऑफिस पर उसे टिकाने की कोशिशें भी की हैं।
हालांकि करण देओल के डेब्यू की चर्चा तेज़ी पर है लेकिन उनकी फिल्म को लेकर अभी माहौल कम है। ऐसे में देखना होगा कि रोमांस और रॉम - कॉम की इस जंग में जीत किसकी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











