कंगना रनौत के ट्वीट के बाद दिलजीत दोसांझ ने दिया जवाब, ट्रेंड हो रहा ये हैशटैग
जिस तरह किसान आंदोलन को लेकर हमारा बॉलीवुड दो फाड़ है और सभी लोग अपनी अपनी बात कर रहे हैं इस बीच कंगना रनौत और दिलजीत दोसाँज के बीच ट्वीट वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस समय भी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ट्रेंड हुआ था जिसके बाद दिलजीत दोसांझ ने सामने आकर जवाब दिया है।
गौरतलब है कि ट्विटर पर #DiljitKittheHa (दिलजीत किधर है) ट्रेंड कर रहा था और लोग लगाकार इस ट्रेंड के साथ ट्वीट कर रहे थे। इस पर कंगना रनौत ने भी ट्वीट करते हुए हैशटैग का इस्तेमाल किया था और एक ट्वीट किया था।
Recommended Video

इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने भी एक पोस्ट किया और सबकी बोलती बंद कर दी। दिलजीत ने लिखा है कि.. 'सुबह उठ के जिम लाया, फेर सारा दिन काम कित्ता...अब मैं सोने लगा हूं. लो पढ़ लो मेरा शेड्यूल।'
उन्होंने हैशटैग्स दिया #MeraSchedule भी इसके साथ लिखा था। दिलजीत ने इसके साथ ही अपना 12 घंटे का शेड्यूल साझा किया है जो कि चर्चा में है। कंगना रनौत लिखा था कि..
'वो हैदराबाद में शूट करके चेन्नई जाने वाली हैं।' कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर इस तरह से अपनी बातें लिखती रहतीं हैं और काफी ज्यादा पसंद की जाती है लेकिन कभी कभी ट्रोल भी होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications