'जन्नत के दरवाजे' में लड़की की टागों वाले स्टेप पर दिलजीत ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे शूट किया ये अशलील सीन

Diljit Dosanjh Jannat De Darwaze: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, और इस बार वजह बना है उनके नए गाने 'कुफ़र' का एक खास सीन, जिसे इंटरनेट पर "जन्नत दे दरवाज़े" का नाम दे दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में एक सीन के दौरान दिलजीत एक महिला के पीछे खड़े नज़र आते हैं, जो नाटकीय अंदाज़ में अपने पैर ऊपर उठाती हैं। इस क्रिएटिव शॉट को लोगों ने तुरंत पकड़ लिया और मीम्स की बाढ़ आ गई।
कुछ ही घंटों में यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिस पर तरह-तरह के मीम्स और जोक्स बनने लगे। इस पर खुद दिलजीत ने भी मज़ेदार प्रतिक्रिया दी। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने कहा, "भाई, मैं तो बस वहां खड़ा था... आस-पास क्या हो रहा था, मुझे खुद नहीं पता!"
दिलजीत ने इस पूरे सीन की जिम्मेदारी मजाकिया अंदाज़ में कोरियोग्राफर्स पियूष भगत और शाज़िया सामजी पर डालते हुए कहा कि यह उनके दिमाग की उपज है, जिसने इंटरनेट को हिला दिया।
हालांकि, कुछ लोगों ने गाने के विज़ुअल्स और लिरिक्स पर सवाल उठाए हैं। इस पर दिलजीत ने समझाया कि "जन्नत दे दरवाज़े" लाइन को शाब्दिक रूप में न लेकर प्रतीकात्मक रूप में देखा जाना चाहिए - यह दिखाता है कि किसी की लाइफ में एंट्री होना कितना कीमती और खास हो सकता है, जैसे जन्नत में प्रवेश करना।
दिलजीत ने यह भी स्पष्ट किया कि एक कलाकार के तौर पर वे केवल निर्देशक और कोरियोग्राफर की सोच को पेश कर रहे थे। उनका काम केवल लिप-सिंक करना और निर्देशन के अनुसार प्रदर्शन करना था।
मानुषी छिल्लर भी 'कुफ़र' में आईं नज़र
दिलजीत दोसांझ के इस गाने में उनके साथ मानुषी छिल्लर भी दिखाई दीं, जिन्होंने अपने योगा पोज़ेस से सबका ध्यान खींचा। गाने के लीरिक्स के साथ साथ मानुषी की परफॉर्मेंस ने गाने को और भी स्टाइलिश बना दिया।


Click it and Unblock the Notifications











