'मुझे रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता बॉलीवुड में काम मिले ना मिले, सुपरस्टार होंगे अपने घर पर'
बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अपने अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बेबाकी से कहा कि मुझे बॉलीवुड स्टार बनने की कोई इच्छा नहीं है। मैं म्यूजिक से प्यार करता हूं, मुझे रत्तीभर फर्क नहीं पड़ता है बॉलीवुड में काम मिले ना मिले।
साल 2016 में फिल्म 'उड़ता पंजाब' के साथ दिलजीत दोसांझ ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। उसके बाद वो फिल्लौरी, सूरमा, अर्जुन पटियाला, गुड न्यूज, सूरज पर मंगल भारी जैसी फिल्मों में भी नजर आए। अपने दमदार अभिनय से पंजाब के इस स्टार ने सभी का दिल जीत लिया।

बता दें, हिंदी फिल्मों में आने से पहले दिलजीत दोसांझ कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके थे। लेकिन अभिनय से भी ऊपर उनके लिए संगीत है। दिलजीत जाने माने सिंगर हैं और कई हिट गाने दे चुके हैं। उन्होंने अपने कई एल्बम लॉन्च किये हैं, जो दुनियाभर में चर्चित रहे हैं।
इसके साथ उनके फैंस उन्हें उनकी बेबाकी के लिए पसंद करते हैं। हाल ही में फ़िल्म कम्पैनियन को इंटरव्यू देते हुए दिलजीत ने बॉलीवुड में अपने अनुभव पर बात की।


Click it and Unblock the Notifications











