एक लड़की की वजह से घर से भाग गए थे Diljit Dosanjh, एक्टर ने कहा- 'मेरे लिए वो दुनिया का अंत था'

Diljit Dosanjh On His Childhood: दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब वह आठ साल के थे, तब उन्होंने एक बार अपने घर से भागने की कोशिश की थी। यह घटना तब हुई जब उन्होंने एक लड़की को शादी का प्रपोजल दिया, जिसके बाद लड़की ने अपने टीचर से शिकायत की। दिलजीत के टीचर ने उन्हें अपने माता-पिता को स्कूल लाने के लिए कहा और इस वजह से वह घर से भाग गए।
अपने पॉडकास्ट पर राज शमानी से बात करते हुए, एक्टर ने कहा, "मैंने 8 साल की उम्र में अपने घर से भागने की कोशिश की थी। मेरे स्कूल में एक लड़की थी, और उसकी वजह से, मैंने अपने घर से भागने की कोशिश की। जब मैं स्कूल में था, तो मेरे सीनियर हम सभी से पूछ रहे थे, 'तेरेको कौन लड़की पसंद है?' मैंने उस लड़की की ओर इशारा करते हुए कहा, 'मुझे वह पसंद है।' तो मेरे सीनियर ने कहा, 'जाओ उससे अपनी बात कहो और फिर तुम उससे ही शादी करोगे।' मैंने कहा कि ठीक है। मैं उस लड़की के पास गया और उससे कहा कि तुम और मैं शादी करेंगे। वह मेरे टीचर के पास गई और मेरी शिकायत कर दी। फिर टीचर ने कहा, 'जाओ अपने पैरेंट्स को बुलाओ।' मुझे तो लग रहा था कि मेरी दुनिया ही खत्म हो गई।'
उन्होंने आगे कहा, "तो, मैं 8 साल का था, मैंने फ्रिज खोला, दो केले, कुछ और फल उठाए, अपनी साइकिल ली और बस चल दिया। मैं अपने घर से बस पांच मिनट की दूरी पर गया था, तभी एक गांववाले ने मुझ पर चिल्लाया, 'तुम कहां जा रहे हो, अपने घर वापस जाओ।' पहले गांव के बच्चों पर चीखना-चिल्लाना गांववालों के लिए बहुत आम बात थी, वे सभी एक परिवांर की तरह थे, और कभी-कभी थप्पड़ भी मार देते थे। इसलिए, जब मैंने जाने की कोशिश की तो उस आदमी ने मुझे घर वापस भेज दिया। फिर, अगले दिन, मैंने पेट दर्द का झूठ बोला और दो दिनों के लिए स्कूल नहीं गया। फिर मेरे टीचर ने भी मुझे बख्श दिया।"
इस बीच, दिलजीत के लिए यह साल यादगार रहा है। वह लगातार दो फिल्मों में नजर आए और दोनों फिल्मों ने जनता का मन जीता है। एक्टर क्रू और अमर सिंह चमकीला - के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं और जिमी फॉलन के साथ द टुनाइट शो में आने वाले हैं। सिंगर ने खुलासा किया कि वह शो में परफ़ॉर्म करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications