आमिर खान को लेकर दिलजीत दोसांझ ने किया ये पोस्ट, हाल ही में रिलीज हुई है 'सूरज पे मंगल भारी'
कोरोना काल के बाद लगातार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री वापस अपने ट्रैक पर लौटने की कोशिश कर रही है और इस दौरान कई फिल्में भी रिलीज की जा रही हैं। हाल ही में जिस फिल्म का सबसे ज्यादा चर्चा है वो है दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरज पे मंगल भारी। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। इस फिल्म के रिलीज के बाद सबसे शानदार चीज ये देखने को मिली थी आमिर खान अपनी बेटी इरा के साथ इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स पहुंचे थे और एक ट्वीट भी किया था।
इसको लेकर दिलजीत दोसांझ ने एक पोस्ट किया है और लिखा है.. 'इसके कहते हैं भारतीय सिनेमा का सपोर्ट.. हम जानते हैं कि हर बिजनेस के लिए काफी मुश्किल समय है। एक दूसरे के सपोर्ट से हम फिर खड़े हो सकते हैं।' इसके बाद दिलजीत का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तानी अभिनेत्री निकली पंकज त्रिपाठी की फैन, 'कालीन भइया' ने दिया उनके पोस्ट का जवाब


Click it and Unblock the Notifications











