..................... Diljit Dosanjh paid tribute to Ratan Tata in live concert, stopped show midway after hearing the news demise - Hindi Filmibeat

Diljit Dosanjh ने Ratan Tata को लाइव कॉन्सर्ट में दी श्रद्धांजलि, निधन की खबर सुनते ही बीच में रोका शो

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh paid tribute to Ratan Tata in live concert: भारत के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा ने 86 की उम्र में अलविदा कह दिया है। रतन टाटा 86 साल के थे, लेकिन बताया जा रहा है इस उम्र में हुई बीमारियों की वजह से उनका शरीर गिरता गया। बीती रात डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में होने के बाद भी रतन टाटा को डॉक्टर्स बचा नहीं पाए।

रतन टाटा के आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे सितारे
रात 11:30 बजे रतन टाटा ने अंतिम सांस ली। रात तकरीबन 2 बजे टाटा को उनके घर लाया गया और आज सुबह 10 बजे उन्हें नरीमन पॉइंट लेकर आया गया है। यहां रतन टाटा को अंतिम विदाई देने के लिए तमाम सितारे और राजनेता एकत्र हुए हैं। वहीं कई सितारे सोशल मीडिया पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

लाइव कॉन्सर्ट को रोक कर दिलजीत ने दी श्रद्धांजलि
पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है। जी हां, दरअसल जब रतन टाटा के निधन की खबर दिलजीत को मालूम हुई तब वह जर्मनी में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे थे, लेकिन जैसे ही दिलजीत को यह दुखद समाचार मिला। उन्होंने अपना लाइव कॉन्सर्ट रोक कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

दिलजीत ने रतन टाटा को किया नमन
दिलजीत कहते हैं कि 'हमारे रतन टाटा जी को तो आप जानते ही हैं। उनका देहांत हो गया है। उन्होंने अपनी जिंदगी बेदाग जी उनकी प्रशांसा करनी होगी। उन्होंने हमें सिखाया है कि मेहनत करो और शांति से अपने लक्ष्य पर ध्यान दो। किसी के बारे में भी उन्होंने कभी कोई गलत शब्द नहीं कही और हमेशा अच्छा काम किया। आज का ये शो उनके नाम। आपको नमन।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X