Diljit Dosanjh ने फिल्म को लेकर दी सफाई? कहा-'मैं अपने काम से खुश हूं, सीमाओं से ऊपर उठकर सोचना चाहिए'

Diljit Dosanjh On His Film Sardar Ji 3: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रही हैं, जिस वजह से दिलजीत को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है।
दिलजीत दोसांझ ने दिया जवाब
इसी बीच दिलजीत ने एक इंटरव्यू में विवाद का जिक्र ना करके इस पर इनडायरेक्ट तरीके से बात की। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया में हर तरफ युद्ध का माहौल है, तब हमें सीमाओं से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, "देश आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन हमारे पास इन बातों पर कोई कंट्रोल नहीं होता। मुझे लगता है कि म्यूजिक ऐसी चीज है जो सबको जोड़ता है। मैं खुश हूं कि मैं ऐसे काम का हिस्सा हूं जो देशों के बीच प्यार फैलाती है।"
'मैं इस धरती का बच्चा हूं'
दिलजीत ने आगे कहा, "हमें देशों की सीमाओं से ऊपर उठकर सोचना चाहिए और सिर्फ धरती मां को अपना मानना चाहिए। सारी सीमाएं इसी धरती का हिस्सा हैं और मैं खुद को उसी से जुड़ा हुआ मानता हूं।"
'मैं राजनीति में नहीं पड़ना चाहता'
राजनीति पर बात करने से बचते हुए उन्होंने कहा, "मैं राजनीति पर कुछ बोलना नहीं चाहता क्योंकि वो एक अलग एरिया है। मैं कोई गलती नहीं करना चाहता। मेरी जिंदगी का हर पल कीमती है और मैं उसे अच्छे से जीना चाहता हूं।"
FWICE ने दिलजीत पर बैन की मांग की
लेकिन दिलजीत का ये बयान भी कुछ लोगों को संतुष्ट नहीं कर पाया। सरदार जी 3 के ट्रेलर के रिलीज होते ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनकी फिल्म और उनके सभी प्रोजेक्ट्स पर बैन लगाने की मांग कर दी। FWICE के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने कहा, "पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम करके दिलजीत ने भारतीय भावनाओं का अपमान किया है। उन्होंने हमारे देश और जवानों की कुर्बानी का अनादर किया है। पाकिस्तानी कलाकार को चुनना उनकी वफादारी पर सवाल खड़े करता है।"
'सरदार जी 3' रिलीज अपडेट
फिलहाल, 'सरदार जी 3' भारत में रिलीज नहीं होने वाली है। ये फिल्म विदेशों में 27 जून को रिलीज होने जा रही है। अभी यह साफ नहीं है कि फिल्म भारत में कभी रिलीज होगी भी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications