Diljit Dosanjh को जानबूझकर नहीं दिया गया पटियाला हार, भारत के राजा का हार चुराकर भारतीय को देने से किया मना

Diljit Dosanjh Met Gala Look: हाल ही में एक बड़ा इवेंट मेट गाला का आयोजन हुआ, जिसमें देश की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस लिस्ट पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का भी नाम है, जिन्होंने अपने रॉयल अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
दिलजीत को नहीं मिला हार
दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला में अपने आउटफिट से पंजाब और पंजाबी कल्चर को रिप्रेजेंट किया और उनके लुक की चर्चा हमारे ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी हो रही है। लेकिन उनके लुक को चार-चांद लग सकते थे, अगर उन्हें पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह का हार मिल जाता।
दिलजीत के लुक के बारे में
जी हां, दिलजीत ने पटियाला के महाराज भूपिंदर सिंह के लुक को रिक्रिएट किया था। उन्होंने एक सुंदर आइवरी शेरवानी पहनी थी, जिस पर पंजाब का नक्शा और गुरमुखी लिपि में पंजाबी अक्षर लिखे थे। इसके साथ उन्होंने एक गहनों से सजी पगड़ी और एक शाही तलवार भी कैरी की हुई थी। लेकिन दिलजीत राजा साहब का वो हार हासिल नहीं कर पाए जो कि 1928 में Cartier ने उनके लिए बनाया था।
पटियाला के राजा के बारे में
पटियाला के राजा का वो नेकलेस एक शानदार हार है जिसे Cartier ने 1928 में खासतौर पर महाराजा भूपिंदर सिंह के लिए बनाया था। इसमें लगभग 2,930 हीरे जड़े थे, जिनमें एक बहुत ही खास हीरा De Beers Diamond भी शामिल था, जो उस समय दुनिया का सातवां सबसे बड़ा हीरा माना जाता था। इसके अलावा हार में बर्मी रूबी भी लगे थे।
अचानक गायब हुआ हार
1948 में यह हार अचानक गायब हो गया। कई दशकों बाद इसके कुछ हिस्से फिर से मिले, लेकिन बहुत से कीमती रत्न गायब थे। बाद में Cartier ने इस नेकलेस को दोबारा लोगों के सामने पेश किया, लेकिन ये किसी भी एंगल में ऑरिजिनल हार जैसा नहीं था।
Cartier ने दिलजीत को नहीं दिया हार
दिलजीत की स्टाइलिस्ट अभिलाषा देवनानी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि उन्होंने मेट गाला के लिए Cartier से असली पटियाला नेकलेस उधार लेने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। Cartier का जवाब था कि यह हार अब एक म्यूजियम में है और उसे किसी को नहीं दिया जा सकता। इसलिए दिलजीत ने उस हार से मिलती-जुलती जूलरी का इस्तेमाल किया। उन्होंने Cartier की कुछ और जूलरी पहनी जैसे Panthère de Cartier की घड़ी और अंगूठी, लेकिन अपने मन मुताबिक वो असली पटियाला नेकलेस नहीं पहन पाए।
अमेरिकी यूट्यूबर को दिया गया पटियाला के राजा का चोकर
इस खुलासे के बाद दिलजीत दोसांझ के फैंस अच्छे-खासे नाराज हो गए हैं। लोगों ने Cartier को या दिलाने की कोशिश की कि साल 2022 में अमेरिकी यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Emma Chamberlain ने मेट गाला में जो चोकर पहना था, वह पटियाला नेकलेस का हिस्सा था। यानी एक अमेरिकी सेलिब्रिटी को वह ऐतिहासिक जूलरी पहनने दिया गया, लेकिन दिलजीत, जो उसी संस्कृति से जुड़े हैं, उन्हें इनकार कर दिया गया।
फैशन एक्सपर्ट्स की राय
कई फैशन एक्सपर्ट्स ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। सूफी मोतीवाला, जो एक चर्चित फैशन लेखक हैं, उन्होंने कहा कि Cartier ने जानबूझकर एक साउथ एशियन सेलिब्रिटी को नजरअंदाज किया। अगर दिलजीत को वह हार पहनने दिया जाता, तो यह भारतीय संस्कृति को रिक्लेम करने के रूप में देखा जाता। यह एक बड़ा मैसेज होता कि कैसे भारत अपने खोए हुए इतिहास और विरासत को फिर से पा रहा है।
दिलजीत का जवाब
विवाद बढ़ने के बावजूद दिलजीत ने बहुत शांति और गरिमा से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने Cartier, अपने डिजाइनर प्रबल गुरंग और अपनी स्टाइलिस्ट देवनानी का धन्यवाद किया।
आपको बता दें, मेट गाला एक प्रतिष्ठित फैशन इवेंट है, जो हर साल न्यूयॉर्क में होता है और इसमें दुनियाभर के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज हिस्सा लेते हैं। इस बार के मेट गाला में शाहरुख खान ने भी अपना डेब्यू किया, लेकिन उनके लुक ने लोगों निराश ही किया।


Click it and Unblock the Notifications