..................... Diljit Dosanjh gets emotional cries badly at chamkeela trailer launch for this reason watch video - Hindi Filmibeat

Chamkeela Trailer: बुरी तरह रो पड़े दिलजीत दोसांझ, कुछ ही दिनों पहले जीता था नीता अंबानी का दिल

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Emotional Video: ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हो गए। एक्टर व सिंगर दिलजीत गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में महबूब स्टूडियो में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए।

दिलजीत के साथ निर्देशक इम्तियाज अली, ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी थीं। इवेंट के दौरान इम्तियाज ने मीडिया को बताया कि किस तरह दिलजीत अपने किरदार अमर सिंह चमकीला के सफर में उनकी दुनिया में खो गए।

इसके बाद इम्तियाज ने कुछ ऐसा कहा कि दिलजीत इमोशनल हो गए। निर्देशक ने कहा कि दिलजीत ने भले ही कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में अपने परफॉर्मेंस से दुनिया को जीत लिया हो, लेकिन यह तो दिलजीत की शुरुआत है।

यह सुनकर स्टेज पर दिलजीत की आंखों से आंसू छलक पड़े। 'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी। बता दें कि दिलजीत दोसांझ कुछ ही दिनों पहले गुजरात के जामनगर में हुए अंबानी के प्री वेडिंग बैश में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने नीता अंबानी का ही दिल जीत लिया था।

Read more about: diljit dosanjh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X