..................... Diljit Dosanjh Fans scammed With rupees 10K Fake Ticket At Delhi Concert - Hindi Filmibeat

Diljit Dosanjh के फैन के साथ हुई धोखाधड़ी, 10 हजार लेकर पकड़ाया नकली टिकट और किया ये वादा

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh DIL-LUMINATI Tour: गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शनिवार, 26 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्मेंस देकर अपने दिल-लुमिनाती इंडिया टूर की शुरुआत की। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन कुछ लोग दिल्ली में धोखाधड़ी के कारण निराश हो गए और कुछ लोग अपने टिकट नकली होने के कारण एंट्री नहीं कर पाए।

Diljit के फैन के साथ धोखाधड़ी

एक फैन ने खुलासा किया कि उसने 10,000 रुपये में टिकट खरीदा था, लेकिन बदले में उन्हें नकली टिकट मिला। उन्होंने कहा, "मैं कॉन्सर्ट देखने आया था, मेरे पास टिकट नहीं थी और मैंने किसी से ली थी। उसने मुझे फर्जी टिकट ली और मुझसे बहुत चार्ज किया। एक बंदा कह रहा था कि वो मुझे एम्बुलेंस के जरिए चुपचाप अंदर ले जाएगा और मुझे प्रोग्राम के अंदर छोड़ देगा। 10,000 रुपये पर पर्सन चार्ज लिया है उनसे। बाउंसर, पुलिस, सब पैसे ले रहे हैं और सब ब्लैक में हो रहा है।'

जबकि कुछ नाराज फैन ने कहा, "यहां किसी को भी जनता की परवाह नहीं है; हर कोई बस टिकट के लिए भीख मांग रहा है। वे कहीं भी प्रोग्राम करते हैं, सभी टिकटें ब्लैक मार्केट में बेची जाती हैं। कीमतें बहुत महंगी वसूली जाती हैं। आप सोच भी नहीं सकते कि वो सिर्फ दो दिनों में कितना बिजनेस कर सकते हैं।"

दिल्ली के शो से दोसांझ के दिल-लुमिनाती 10-शहर दौरे की शुरुआत होती है, जो उन्हें हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता और दूसरी जगहों पर ले जाएगा, जो 29 दिसंबर को गुवाहाटी में खत्म होगा।

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X