Sardaar Ji 3 के रिलीज होते ही Diljit Dosanjh पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस मूवी से निकालने की आई नौबत

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Border 2 controversy: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों विवादों में हैं। वजह है उनकी हाल ही में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3', जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ काम किया है। इसी को लेकर अब फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी यूनियन FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने आपत्ति जताई है।

FWICE ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि दिलजीत को देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'बॉर्डर 2' से हटा दिया जाए और फिल्म की शूटिंग रोक दी जाए।

पुणे में चल रही है 'बॉर्डर 2' की शूटिंग

'बॉर्डर 2' की शूटिंग इस वक्त पुणे में हो रही है। फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी समेत कई कलाकार नजर आएंगे। कुछ महीने पहले यह घोषणा हुई थी कि दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन अब उनके नाम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

FWICE ने गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को लिखा पत्र

FWICE ने गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक चिट्ठी लिखकर फिल्म की शूटिंग को तुरंत रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि "दिलजीत ने पाकिस्तान की कलाकार के साथ फिल्म करके देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। ऐसे एक्टर को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) जैसी जगह पर शूटिंग करने देना सही नहीं है।" FWICE ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कुछ समय बाद ही 'सरदार जी 3' की शूटिंग की गई, जो बेहद सेंसिटिव मामला है।

दिलजीत को फिल्म से हटाया जाएगा?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स दिलजीत को फिल्म से हटाने का सोच रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर, एक सूत्र ने कहा है कि ऐसा कोई प्लान नहीं है। सूत्र के अनुसार दिलजीत की कास्टिंग 9 महीने पहले हो चुकी थी और अब तक फिल्म का आधा हिस्सा शूट हो चुका है। ऐसे में उन्हें हटाना बहुत मुश्किल होगा।

दिलजीत और FWICE में सीधा टकराव

हाल ही में FWICE ने दिलजीत पर पूरे देश में बैन लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम कर के दिलजीत ने देश की एकता और सैनिकों के बलिदान का अपमान किया है। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकार को तवज्जो देकर भारतीय कलाकारों को नजरअंदाज किया है। FWICE ने यह भी कहा कि अगर 'सरदार जी 3' को भारत में रिलीज करने की कोशिश की गई तो वे उस पर बैन लगा देंगे। अभी तक यह फिल्म सिर्फ विदेशों में ही रिलीज होने की बात कही गई है।

प्रोड्यूसर्स पर भी एक्शन की मांग

FWICE ने सिर्फ दिलजीत ही नहीं, बल्कि उनके साथ काम करने वाले प्रोड्यूसर्स पर भी बैन लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को कोई प्रोजेक्ट करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए जो देश के खिलाफ काम कर रहे हों या देश विरोधी तत्वों से जुड़े कलाकारों को प्रमोट कर रहे हों।

अभी तक नहीं आया कोई ऑफिशियल जवाब नहीं

अब तक ना तो दिलजीत दोसांझ और ना ही 'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। लेकिन विवाद बढ़ता जा रहा है और देखना होगा कि क्या वाकई दिलजीत को फिल्म से हटाया जाएगा या नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X