..................... Diljit Dosanjh created history by performance at Vancouver stadium for Dil-Luminati Tour - Hindi Filmibeat

Diljit Dosanjh ने रच दिया इतिहास, विदेशी धरती पर जाकर किया ऐसा काम, खुद मैनेजर ने आकर दिया इनाम

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Created Histroy: दिलजीत दोसांझ ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कई बार ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की हैं। एक्टर-सिंगर लगातार ग्लोबल मंचों पर पंजाबी म्यूजिक को बढ़ावा देते हैं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने कनाडा के वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में परफॉर्म करके एक नई उपलब्धि हासिल की।

दिलजीत ने शेयर कीं फोटोज और वीडियोज

दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिल-लुमिनाटी टूर से एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद तस्वीरों की एक सीरीज और एक वीडियो शेयर किया गया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "इतिहास लिखा जा चुका है बीसी प्लेस स्टेडियम Sold Out दिल-लुमिनाती टूर।"

मैनेजर ने खुद आकर की तारीफ, दिया इनाम

एक दिल छू लेने वाले वीडियो में, इवेंट के जनरल मैनेजर दिलजीत के साथ बात करते हैं। मैनेजर कहते हैं, "मेरा नाम क्रिस है। मैं यहां स्टेडियम में मैनेजर हूं। भारत के बाहर अब तक का यह सबसे बड़ा पंजाबी शो है।" जिसके जवाब में दिलजीत कहते हैं- "धन्यवाद सर, हमें यहां लाने के लिए धन्यवाद।" इसके बाद क्रिस ने परफॉर्मेंस की एक फ्रेम की हुई तस्वीर दिलजीत को एक याद के रूप में सौंपी, वहां मौजूद क्रू ने तालियां बजाईं।

सारी टिकटें बिक गईं

आपको बता दें, दिलजीत के इस कॉन्सर्ट की सभी टिकटें बिक गई थीं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर के शो के लिए आगे की लाइन की सीटों की कीमत 482.79 अमेरिकी डॉलर से 713.89 अमेरिकी डॉलर तक थी। दिलजीत ने वैंकूवर में 54,000 प्रशंसकों की मौजूदगी में अपने फेमस एल्बम GOAT के गाने गाए।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म

दिलजीत को हाल ही में इम्तियाज अली की म्यूजिकल बायोपिक अमर सिंह चमकीला में परिणीति चोपड़ा के साथ देखा गया था। अभिनेता ने दिवंगत पंजाबी गायक के जीवन पर मुख्य भूमिका निभाई, जिसे उनके फैंस ने पंजाब का एल्विस नाम दिया था। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद है।

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X