दिलजीत दोसांझ का टूटा सब्र का बांध, लगे देशद्रोह के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- चाहें कोई कुछ भी कहे...

Diljit Dosanjh

पंजाबी पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ अकसर ही अपने गानों और अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दिलजीत दोसांझ के गानों के लाखों करोड़ों लोग दीवाने हैं। अपने गानों के बीच में जब दिलजीत दोसांझ अपने दिल की बात करते हैं वह तो फैन्स का दिल ही जीत लेती है। दुनिया भर से प्यार बटोरने के बाद दिलजीत दोसांझ पर देशद्रोह का आरोप लगा था और इस देशद्रोह की वजह थी उनकी फिल्म 'सरदार जी 3', जिसमें उनके साथ नजर आई थीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर। यह फिल्म तब रिलीज हुई थी। जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम पर हमला हुआ था। उस समय लोगों ने दिलजीत को इस फिल्म को ना रिलीज करने की गुजारिश की थी, लेकिन यह फिल्म फिर भी रिलीज हुई थी बस भारत को छोड़कर। जिसके बाद से कई लोगों के दिलों में दिलजीत के लिए खाटस पैदा हो गई थी।

वहीं अब मलेशिया के कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और सभी के सामने अपना पक्ष रखा। दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट को बीच में रोका और कहा कि उनके पास बहुत से जवाब हैं। लेकिन उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा। मंच पर खड़े होकर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी फिर कहा कि ये मेरे देश का झंडा है। इसका हमेशा सम्मान करें।

दिलजीत ने आगे कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम पर आतंकी हमला हुआ जिससे मुझे गहरा दुख पहुंचा। 26 लोगों की जान गई जिसमें अधिकतर पर्यटक थे। उस समय भी और वह भी हम यही दुआ करेंगे कि आतंकियों की कड़ी से कड़ी सजा मिले। फर्क बस इतना है कि मेरी फिल्म उस हमले से पहले शूट हुई थी। जबकि मैच हमले के बाद खोला गया है। दिलदीत ने आगे कहा कि मुझे बहुत कुछ कहा गया था, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा सब अंदर ही दबा लिया। क्योंकि जिंदगी ने सब सिखा दिया है। चाहें कोई कुछ भी क्यों ना कहे उस जहर को अपने अंदर ही समेट लेना है।

आपको बता दें कि इस समय दिलजीत का विरोध तेजी से हो रहा था। FWICE ने दिलजीत को फिल्म इंडस्ट्री से बैकलिस्ट करने और नागरिकता तक रद्द करने की मांग कर ली थी, लेकिन बाद में यह आदेश वापस ले लिया गया था।

More from Filmibeat

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X