..................... Diljit Dosanjh Breaks Silence on Sardaar Ji 3 Controversy Working with Pakistani Actress Hania Aamir - Hindi Filmibeat

Diljit Dosanjh ने 'सरदार जी' के बवाल पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ' मेरा बहुत पैसा लगा है, हानिया के साथ...'

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh On Sardaar Ji 3 Controversy: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर विवादों में हैं। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया, सोशल मीडिया पर उनका विरोध शुरू हो गया। वजह है इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी।

कई लोग इस बात से नाराज हैं कि एक भारतीय फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को जगह क्यों दी गई, खासकर ऐसे समय में जब भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण हैं।

दिलजीत ने दी सफाई

अब दिलजीत दोसांझ ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए BBC Asian Network से बातचीत में बताया कि फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 में पूरी हो चुकी थी और उस समय हालात सामान्य थे।

उन्होंने कहा- "जब फिल्म बनाई गई थी, तब सब कुछ ठीक था। बाद में जो घटनाएं हुईं, वो हमारे कंट्रोल में नहीं थीं।" उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स को पहले से पता था कि ये फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाएगी, इसलिए उन्होंने इसे सिर्फ विदेशों में रिलीज करने का फैसला लिया।

"फिल्म में बहुत पैसा लगा है और जब हमने इसे शूट किया, तब किसी तरह का विवाद नहीं था। अब जब हालात बदल गए हैं, तो अगर मेकर्स इसे विदेशों में दिखाना चाहते हैं, तो मैं उनका साथ दूंगा।"

'हानिया के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता'

दिलजीत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की और साफ किया कि उनके बीच सिर्फ काम से जुड़ी बातचीत होती है। उन्होंने कहा- "हानिया बहुत प्रोफेशनल हैं। मैं उनके काम और पर्सनल स्पेस की इज्जत करता हूं। मैं खुद भी प्राइवेट लाइफ में यकीन रखता हूं, इसलिए हमारी बातचीत सिर्फ काम तक ही लिमिटेड रहती है।"

विवाद की वजह: पहलगाम आतंकी हमला

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत की फिल्म इंडस्ट्री ने मिलकर फैसला किया कि किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ भविष्य में कोई काम नहीं किया जाएगा। इसी बीच दिलजीत की फिल्म का ट्रेलर सामने आया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस दिखीं। इस वजह से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। कुछ लोगों ने दिलजीत को "देशद्रोही" तक कह दिया।

FWICE ने की दिलजीत पर बैन की मांग

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज (FWICE) ने दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बयान जारी किया। उन्होंने कहा- "पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करके दिलजीत ने भारतीय जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने भारतीय टैलेंट को नजरअंदाज कर, पाकिस्तानी कलाकार को चुना - यह उनके इरादों पर सवाल उठाता है।"

भारत में नहीं होगी रिलीज

बड़े विवाद और बहस के बाद यह फैसला लिया गया है कि 'सरदार जी 3' अब भारत में रिलीज नहीं होगी। यह फिल्म केवल विदेशों (ओवरसीज) में 27 जून 2025 को रिलीज की जाएगी।

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X