..................... Diljit Dosanjh becomes king of MET gala 2025 Diljit Dosanjh debut in royal look become centre of attention - Hindi Filmibeat

MET Gala 2025 के राजा बने दिलजीत दोसांझ, हाथ में तलवार लेकर दिया मूछों को ताव

Diljit Dosanjh MET Gala 2025

Diljit Dosanjh MET Gala 2025: सुपरस्टा सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने मेट गाला डेब्यू को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए थे। दिलजीत के मेट गाला 2025 डेब्यू के लिए उनके फैंस सुपरएक्साइटेड थे ऐसे में मेट गाला शुरू होते ही उनका लुक भी सामने आ चुका है जो कि बेहद दिलचस्प है।

दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास

दिलजीत ने अपने डेब्यू के साथ ही इतिहास रच दिया है। वह मेट गाला में ग्लोबल स्टार गायिका शकीरा और निकोल शेर्जिंगर के साथ कुर्सी साझा करेंगे। मेट गाला 2025 से दिलजीत का लुक सामने आ गया है, जिसकी राह उनके प्रशंसक बेसब्री से देख रहे थे। सामने आईं तस्वीरें में दिलजीत सफेद रंग की शेरवानी पहने दिख रहे हैं। उनका लुक बेहद दमदार लग रहा है।

महाराजा भुपेंद्र सिंह को किया कॉपी

इसके साथ ही दिलजीत का ये पूरा का पूरा लुक पटियाला के महाराजा भुपेंद्र सिंह से इंस्पायर है। कार्टिर नेकलेस से लेकर पगड़ी तक दिलजीत इस लुक को रीक्रिएट करने में कामयाब रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिलजीत की तस्वीरें और वीडियो आते ही छा गई हैं।

केवल रेड कार्पेट अपीयरेंस के लिए नहीं गए दिलजीत

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस इवेंट से जुड़े सूत्रों का दावा है कि दिलजीत को न केवल रेड कार्पेट पर चलने के लिए इन्वाइट किया गया है, बल्कि अन्ना विंटोर के अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव डिनर में खास मेहमानों में शामिल होने के लिए भी बुलाया गया है।

प्रबल गुरुंग कर रहे हैं होस्ट

मशहूर दिलजीत को इस समारोह में फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग होस्ट कर रहे हैं। मजेदार ये है कि दिलजीत को कोलंबियाई पॉप क्वीन शकीरा के साथ बिठाया जाएगा, जो अपने लाजवाब हिट गानों जैसे 'व्हेयरएवर' और 'हिप्स डोंट लाइ' के लिए जानी जाती हैं। निकोल शेर्ज़िंगर 'पुसीकैट डॉल्स' की फ्रंटवुमन हैं, जो 'बीप' और 'डोंट चा' जैसे लोकप्रिय इंटरनैशनल हिट के लिए जानी जाती हैं ।

Read more about: diljit dosanjh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X