Diljit Dosanjh In Ujjain: महाकाल की भक्ति में मगन दिखे पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, उज्जैन में की भस्म आरती

Diljit Dosanjh In Ujjain: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने लाइव कॉन्सर्ट्स की वजह से खास लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि दिलजीत दोसांझ का हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत उज्जैन बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत सुबह तड़के बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। दिलजीत दोसांझ बाबा की भस्म आरती में शामिल हुए। इतना ही नहीं दिलजीत नंदी हॉल में बैठकर बाबा के नाम का उप-चारण भी करते दिखे।
बाबा की आरती में मगन दिखे दिलजीत
सफेद रंग की पगड़ी, सफेद कुर्ता और धोती पहने दिलजीत दोसांझ बाबा की भक्ति में मगन नजर आ रहे हैं। इसके बाद सिंगर बाबा की आरती लेते हैं और पुजारियों का आशिर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दिलजीत दोसांझ का स्वागत सम्मान भी करवाया जाता है।
यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही दिलजीत दोसांझ कैप्शन में- 'जय महाकाल' लिखते हैं दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो को देख फैन्स की कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह सर जी आपने दिल जीत लिया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-तुस्सी दिल जीत लिया दिलजीत पाजी।
कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं दिलजीत
आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ सिंगर के साथ ही एक्टर भी हैं उन्होंने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर फैन्स का दिल जीता है। वह उड़ता पंजाब, जट्ट एंड जूलिएट, क्रू, हौसला रख, गुड न्यूज, अमर सिंह चमकीला जैसी तमाम फिल्मों में नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications