..................... Diljit Dosanjh Announces First Collaboration With Shah Rukh Khan Titled Don - Hindi Filmibeat

Diljit Dosanjh अब बनेंगे Don, किंग खान Shah Rukh Khan ने भी दिया साथ और बोला ये डायलॉग

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Don Video: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने आने वाली फिल्म सिंगल 'डॉन' का ऐलान करके अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार कर दिया है। यह गाना गेम-चेंजर साबित होने वाला है, जिसमें कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार शाहरुख खान हैं, जिनकी आवाज ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

Diljit Dosanjh बनेंगे Don

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर गाने का एक दिलचस्प टीजर शेयर किया, जिसमें शाहरुख का एक खास वॉयसओवर भी है। वीडियो में, शाहरुख खान अपने सबसे यादगार डायलॉग्स में से एक बोलते हैं, "पुरानी कहावत है कि सबसे ऊपर जाना है तो बहुत सारी मेहनत चाहिए, लेकिन अगर सबसे ऊपर टिकना है, तो मां की दुआ चाहिए।"

Shah Rukh Khan ने दी आवाज

ये डायलॉग शाहरुख की मशहूर फिल्म 'डॉन' का है, जैसा कि वह कहते हैं, "तुम्हारा मुझ तक पहुंचना मुश्किल ही नहीं मुमकिन है, क्योंकि धूल कितनी भी ऊंची क्यों ना चली जाए, आसमान को गंदा नहीं कर सकती।"

Diljit Dosanjh ने शेयर किया वीडियो

टीजर के साथ, दिलजीत ने एक मैसे के साथ पोस्ट को कैप्शन दिया- "अगर सब से ऊपर टिकना है तो मां की दुआ चाहिए वन एंड ओनली किंग @iamsrk सरप्राइज एनीटाइम ईयर 24।" यह टीजर पुणे और कोलकाता में दिलजीत के हालिया परफॉर्मेंस के बाद आया है, जहां सिंगर ने अपने एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया था।

Shah Rukh और Diljit का प्यार

कोलकाता में उनका म्यूजिक प्रोग्राम काफी सफल रहा, लेकिन शहर के क्रिकेट और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से गहरे जुड़ाव का जिक्र करते हुए उनके इमोशनल भाषण ने प्रोग्राम का अट्रैक्शन और बढ़ा दिया। शाहरुख खान ने भी खुद ट्विटर पर दिलजीत के भाषण की तारीफ की दिलजीत की कही गई बातों की तारीफ की और सिंगर के लिए सम्मान दिखाया।

Diljit Dosanjh का टूर

इस टूर की शुरुआत नई दिल्ली में शानदार शो के साथ हुई, जिसके बाद जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद और लखनऊ में कई शो हुए। बेंगलुरु और इंदौर में भी फैंस को दिलजीत की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देखने का मौका मिला। दिलजीत अब चंडीगढ़ और गुवाहाटी में दिल-लुमिनाती टूर के आखिरी कॉन्सर्ट के लिए परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं।

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X