आंदोलन में पिज्जा लंंगर, भड़के दिलजीत दोसांझ- जहर खाने वाले किसानों की चिंता कभी नहीं हुई
किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों कई स्टार्स एक्टिव हैं। ऐसे में किसान आंदोलन को अपना खुला समर्थन दे रहे हैं दिलजीत दोसांझ। लेकिन इस बार फिर से दिलजीत दोसांझ ने किसानों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
मामला ये है कि एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है जहां पर किसान पिज्जा लंगर का हिस्सा बने हैं। पिज्जा बन रहे हैं और किसान इसे लेकर लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही किसान आंदोलन को लेकर सवाल उठ रहा है।

इस पर दिलजीत दोसांझ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सभी को करारा जवाब देने की कोशिश की है। दिलजीत दोसांझ ने उन लोगों को फटकार लगाई है जो कि किसानों के पिज्जा खाने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने इसके लिए एक लंबा पोस्ट भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications