प्राण की प्रार्थना-सभा में छलक पड़ीं दिग्गजों की आंखे..
बॉलीवुड के महान खलनायक और सफल चरित्र अभिनेता प्राण साहब ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। प्राण साहब ने जहां अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता वहीं अपने पीछे वह एक भरा-पूरा परिवार और एक महान अभिनय का महान युग छोड़ गये हैं। सोमवार को उनका चौथा था जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें से कुछ ऐसी थीं जिन्होंने छलकती आंखों से अपने महान कलाकार प्राण साहब को याद भी किया।
प्रार्थना सभा में शामिल होने वालों में से यूसूफ साहब से लेकर बिग बी तक थे। दोनों के ही साथ प्राण साहब की काफी बनती थी और दोनों ही कलाकारों के साथ प्राण साहब ने सिने दर्शकों के साथ यादगार फिल्में दी हैं।
गौरतलब है कि प्राण साहब की अंत्योष्टी पर बॉलीवुड के दिग्गजों की उपस्थिति ना के बराबर थी लेकिन प्रार्थना सभा में बॉलीवुड का बड़ा जमावड़ा पहुंचा था। हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय खलनायक प्राण ने शुक्रवार रात 8.30 बजे लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 93 साल की थे। प्राण साहब अपने पीछे पत्नी शुक्ला, बेटी पिंकी, दो बेटों अरविंद और सुनील और पोते-पोतियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
इस साल प्राण साहब को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान उनके घर पर दिया गया था क्योंकि बीमारी की वजह से वह दिल्ली में हुए अवार्ड समारोह में पहुंच नहीं पाये थे।
आईये आपको दिखाते हैं प्रार्थना सभा में कौन-कौन पहुंचा?


Click it and Unblock the Notifications











