Dilip Kumar- 2 साल पहले हुआ था निधन, अब ध्वस्त किया जाएगा दिलीप कुमार का बंगला, कारण जानकर..

dilip kumar

दिलीप कुमार.. जिन्होने अपने जमाने में अदाकारी का ऐसा जलवा बिखेरा था कि वो अमर हो चुके हैं और उनके चाहने वाले हर जगह मौजूद हैं। 'ट्रेजेडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनको लेकर खबरें आती रहती हैं और चर्चाएं होना तो आम बात हो चुकी है।

2021 में लंबे समय तक बीमार रहने के बाद उनका निधन हो गया था और अब उनके निधन के 2 साल के बाद ही उनके बंगले को लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार का प्रतिष्ठित पाली हिल्स वाला बंगला जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा और उसमें बड़े पैमाने पर बदलाव किया जाएगा।

इस खबर के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा चौक गए हैं और देखने वाली बात होगी कि आगे क्या होगा है। हालांकि घर को ध्वस्त करने के पीछे कोई और नहीं बल्कि दिलीप कुमार का ही परिवार है।

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट है कि, दिलीप कुमार के परिवार ने एक शानदार आवासीय परियोजना बनाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है और अशर ग्रुप के साथ साझेदारी की है। यह आलीशान परियोजना 2027 तक पूरी हो जाएगी और इसमें अभिनेता के जीवन और उपलब्धियों की स्मृति में एक म्यूजियम भी शामिल होगा।

अगर ऐसा होता है तो जाहिर सी बात है कि लोग जा सकेंगे और म्यूजियम का आनंद ले सकेंगे। सरकार को इससे काफी फायदा होगा क्योंकि अनुमान है कि इसके बाद करीब 900 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न हो सकता है।

दिलीप कुमार के बंगले की कीमत भी काफी ज्यादा और इस वक्त इसकी देखरेख उनकी पत्नी सायरा बानों ही कर रही हैँ। बता दें कि दिलीप कुमार और सायरा बानों की कोई औलाद नहीं है। दिलीप कुमार ने अपने करियर में सैकड़ों शानदार फिल्में दी हैं और इस लिस्ट में मुगले आजम भी शामिल है।

Read more about: dilip kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X