आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे यूसूफ साहब
बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इस बारे में दिलीप कुमारकी पत्नी और पूर्न अभिनेत्री सायरा बानो के प्रबंधक मुर्शीद खान ने ने मीडिया को खबर दी। उनके मुताबिक दिलीप अब पूरी तरह ठीक हैं और गुरुवार दोपहर तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
मालूम हो कि 15 सितंबर की रात से ही दिलीप कुमार मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जब से अस्पताल में दिलीप कुमार हैं तब से ही लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने भी उनसे मुलाकात की थी। अमिताभ ने दिलीप साहब के साथ पूरे आधे घंटे बिताये थे तो वहीं सलमान खान भी दिलीप साहब से मिलने पहुंचे थे।
लीलावती अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार को रविवार को ही ईसीयू से बाहर लाया गया है। मुर्शीद खान ने कहा कि, "दिलीप अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा जगत के अग्रणी अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने 60 साल के फिल्मी करियर में 'ज्वार भाटा', 'मेला', 'नया दौर', 'तराना', 'गंगा जमुना', 'लीडर', 'मुगल-ए-आजम', 'शक्ति', 'कर्मा' और 'सौदागर' जैसी फिल्मों में काम किया।
उनकी आखिरी फिल्म 1998 में आई 'किला' थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से सन्यास ले लिया।


Click it and Unblock the Notifications












