सायरा बानो ने पीएम मोदी से फिर लगाई गुहार, फडणवीस ने नहीं की मदद, 'आप आखिरी उम्मीद'
Recommended Video

हाल ही में दिलीप कुमार की पत्नी और वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी से इस बात की गुहार लगाई थी कि वो एक माफिया जिसका नाम समीर भोजवानी है से परेशान हैं। उनका कहना था कि वो जेल से बाहर आ गया है और वो फिर से हमारे बंगले को हड़पने की फिराक में हैं। हालांकि इस ट्वीट के बाद किसी भी तरह की मदद दिलीप कुमार के पास नहीं पहुंची और ना ही कोई उनसे मिलने गया है।
आज फिर से इस बात याद दिलाते हुए सायरा बानो ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि..माननीय प्रधानमंत्री जी, माफिया समीर भोजवानी जेल से वापस आ गया है और हम इस बात को लेकर काफी समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर रहें हैं।

हम काफी ज्यादा थक चुके हैं और मुख्यमंत्री हमारी किसी भी तरह से मदद नहीं कर रहें है। मोदी जी आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं और आपसे निवेदन है कि इस पर ध्यान दें।
इस बात से इतना तो साफ हो चुका है कि सायरा बानो ने महाराष्ट्र के सीएम से इस बारे में काफी बार बात की हैं लेकिन उनको किसी भी तरह मदद नहीं मिली है। अब पीएम मोदी इस बार आगे आते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











