दिलीप साब सलामत..दो दिनों में होंगे अस्पताल से रुख्सत
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत को लेकर पिछले करीब एक साल से अफवाहों का दौर चला आ रहा है। दिलीप साहब की जरा सी तबियत बिगड़ती है तो पूरा मीडिया उनके घर के बाहर खड़ा हो जाता है। उनके मैनेजर से लेकर उनकी पत्नी सायरा बानो तक फोन कॉल्स का दौर चल पडता है। एक बार फिर से कुछ ऐसी ही खबरें उठीं जब दिलीप साहब को निमोनिया होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिलीप साहब की कुछ दिनों पहले भी तबियत खराब थी जिसके चलते वो अस्पताल गये थे। हालांकि सबकुछ ठीक होने के बाद वो दोबारा से घर लौट आए। दो दिन पहले दिलीप साहब को निमोनिया की तकलीफ हुई जिसकी वजह से वो लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए। उसके बाद एक बार फिर से मीडिया में इस खबर को लेकर अफवाहें चलनी शुरु हईं हालांकि लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने इन अफवाहों को विराम देते हुए कहा कि दिलीप साहब बिल्कुल ठीक हैं।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार- दिलीप साहब बिल्कुल ठीक हैं और एक या दो दिन में वो अपने घर चले जाएंगे। खास बात ये है कि दो दिन बाद दिलीप साहब का जन्मदिन भी है। डॉक्टरों का कहना है कि वो अपने जन्मदिन पर अपने घर पर ही होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











