सायरा के साथ उमरा जाने की तैयारी में यूसूफ खान

बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार ने ने पिछले महीने 90 का आंकड़ा पार किया है। अपने उम्र के इस पड़ाव पर दिलीप साहब अपना सारा वक्त अल्लाह के खिदमत में पेश करना चाहते हैं इसलिए वो अपनी पत्नी सायरा, आसिफ और फैजल के साथ उमरा करने के लिए सऊदी अरब जाने की तैयारी में हैं। दिलीप साहब ने यह बात खुद् ट्विटर पर लिखी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि 'अल्लाह की मेहरबानी है कि उन्होंने मुझे सायरा, आसिफ, फैजल.. के साथ उमरा पर जाने की शक्ति दी है। मेरे डॉक्टर मित्र, मेरे कुछ संबंधी भी मेरे साथ उमरा पर जाएंगे। आप मेरे लिए दुआ करें।'

मालूम हो कि इस बार दिलीप साहब ने अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाया क्योंकि उनके बहुत सारे दोस्तों ने पिछले साल जिंदगी को अलविदा कह दिया। इसलिए इस बार उनका जन्मदिन बेहद सादगी से मना।

दिलीप साहब के जन्मदिन पर उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा था कि जब वो 12 साल की थी तभी उन्हें दिलीप साहब से प्यार हो गया था। उन्हें यकीन ही नहीं था कि वो दिलीप कुमार की बेगम बनेंगी। सायरा ने कहा था कि जब उन्होंने दिलीप कुमार से शादी की थी तो लोगों ने ऐलान किया था कि उम्र के इस भारी अंतर वाली शादी लंबे समय तक टिक नहीं पायेंगी। लेकिन सायरा ने उन सारी भविष्यवाणियों को झूठा साबित कर दिया। सायरा की नजर में दिलीप कुमार रीयल हीरो हैं जो बेहद लविंग और केयरिंग हैं।

Dilip Kumar
गौरतलब है कि भले ही दिलीप कुमार का जन्मदिन भारत में नहीं मना लेकिन पाकिस्तान में धूम-धाम से मना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X