दिलीप कुमार ने खुद ही अफवाहों पर लगाया ताला, किया ट्विट
हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार दिलीप कुमार की मौत की आफवाह से जहां पूरा बॉलीवुड कांप गया था, वहीं पूरे देश में भी शोक की लहर पैदा हो गई थी। लेकिन जल्द ही अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर ने खबर को कोरी अफवाह बताकर मामला शांत किया।

टि्वटर पर खबर कुछ ऐसी थी कि दिलीप कुमार का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। यह सुनकर उनके फैंस बेहद दुखी हुए। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्विट पोस्ट किया कि, युसूफ साहब (दिलीप कुमार) के बारे में कुछ निराधार अफवाहें है। सायरा जी ने मुझे बताया कि दिलीप साहब बिल्कुल ठीक है।
बहरहाल, इस मामले में फिर दिलीप कुमार ने किया और सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। दिलीप कुमार ने लिखा कि, आपके प्यार और प्रार्थनाओं की बदौलत मैं ठीक हूं। आप सभी का धन्यवाद। वहीं, कुछ देर बाद उन्होंने फिर लिखा कि अब मैं इस माध्यम (ट्विटर) से आप सबके साथ जुड़े रहने की कोशिश करूंगा।
गौरतलब है कि दिलीप कुमार के अलावा कई बॉलीवुड सितारें हैं जिनकी निधन की अफवाहें उड़ चुकी है। लता मंगेशकर, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन, हनी सिंह समेत कई सितारों के निधन की अफवाह उड़ाई गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications