लॉकडाउन पर दिलीप कुमार ने कर डाला ऐसा ट्वीट, धड़ल्ले से हुए वायरल
बीती रात 24 मार्च को नरेंद्र मोदी ने रात 12 बजे से अगले 21 दिन तक के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया था। उन्होने इस गंभीर समस्या के चलते लोगों को घर पर ही रहने का सलाह दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने सबको कोरोना का मतलब भी समझाया है और स्थिति की गंभीरता बताई है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी नरेंद्र मोदी के इस फैसले का स्वागत किया है। बॉलीवुड सितारों ने माना की नरेंद्र मोदी के लिए ये फैसला लेना बेहद ज़रूरी था।
इस समय एक के बाद एक कई अभिनेताओं ने ट्वीट सामने आ रहे हैं जिसमें अब दिलीप कुमार का नाम भी शामिल है। अभिनेता दिलीप कुमार ने 21 दिन के लाकडाउन के ऐलान के बाद एक ट्वीट किया है..

'दवा भी दुआ भी, पहले कुछ फासला भी, वो करीम है रहीम है, और वही मुश्किल कुशा भी। आप सभी से मेरी गुजारिश है कि घर में रहे, सुरक्षित रहें।' इसके अलावा कई सितारों ने ट्वीट करते हुए लोगों को घरों में रहने के अपील की है। तापसी पन्नू ने कहा है..
"मैं अपने परिवार संग घर पर हूं और मैं चाहूंगी कि आप सब भी कोरोना को हराने में अपना योगदान दे, और 21 दिन तक अपने घरों में ही रहें।"
अभिनेता दिलीप कुमार की बात करें तो इस समय वो काफी ज्यादा बीमार रहते हैं और अक्सर अस्पताल जाते रहते हैं। दिलीप कुमार हर मामले में ट्वीट करते हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications