आज शाम को अपने घर होंगे दिलीप साहब
दिलीप कुमार पिछले कई दिनों से लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और आज शाम तक वो अपने घर जा सकेंगे। बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की सेहत अब पहले से काफी बेहतर हैं। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो लगातार जबसे दिलीप साहब अस्पताल में हैं अस्पताल में ही हैं और दिलीप कुमार को अपने हाथों से खाना खिलाती हैं। दिलीप कुमार सायरा बानों की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट और रोमांटिक जोड़ियों में से एक है। जब भी दिलीप कुमार की तबियत खराब होती है तो सायरा बानो उनकी देखभाल में लग जाती हैं वहीं दिलिप कुमार भी सायरा जी को अपने प्यार से सरोबर किये रहते हैं।
दिलीप कुमार और सायरा बानों की शादी 1966 में हुई थी। सायरा बानो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थीं और साथ ही दिलीप कुमार इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। दोनों की जोड़ी लोगों को भी बेहद पसंद थी लेकिन सायरा बानो दिलीप कुमार से 22 साल छोटी थीं और इस वजह से लोगों को लगा था कि इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। लेकिन सायरा बानो और दिलीप कुमार के प्यार के आगे ये सब बातें फीकी पड़ गयीं और आज अपनी जिंदगी के इतने साल एक साथ गुजारने के बाद भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ।
सायरा बानो और दिलीप कुमार के रोमांस और आज भी जिंदा प्यार की गवाह हैं कुछ तस्वीरें जिनमें दिलीप कुमार और सायरा बानो का एक दूसरे के लिए प्यार झलकता है। दिलीप कुमार के बारे में सायरा का कहना है कि वो जब 12 साल की थीं तभी से दिली कुमार से प्यार करती थीं।


Click it and Unblock the Notifications











