दिलीप कुमार आज होंगे आईसीयू के बाहर शिफ्ट, जानिए अब कैसी है हालत!
वेटरन अभिनेता दिलीप कुमार हाल ही में अपनी तबियत को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए थे और खबर आई थी कि वो रुटीन चेकअप के लिए गए हैं। हालांकि वो आईसीयू में थे और अब पता चला है कि वो पहले से ठीक हैँ। बता दें कि दिलीप कुमार को आज यानि सोमवार को आईसीयू ले बाहर आ जाएंगे। इसका मतलब है कि वो ठीक हैं और काफी जल्दी फिर से घर वापस चले जाएंगे। दिलीप कुमार का ख्याल लगातार उनकी पत्नी शायरा बानो रख रहीं हैं।
हाल ही में डॉक्टर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था कि उनकी हालत स्थिर है और वो आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिए जाएंगे। कुछ समय पहले दिलीप कुमार की पत्नी शायरा बानों को अस्पताल के बाहर देखा गया था और वो पापारज्जी से बात करने पहुंची थीं।

उन्होने बताया था कि दिलीप साहब पूरी तरह ठीक हैं, घबराने की कोई बात नहीं है। दिलीप कुमार की उम्र इस समय 98 साल है और वो अक्सर बीमार पड़ते रहते हैं।
फैंस की दुआएं हैं कि वो हर बार ठीक होकर वापस आते हैं। बता दें कि वो अपने जमाने के सबसे शानदार कलाकार थे और आज के युवा उनसे प्रेरणा लेते हैं।
उनके अभिनय और लाजवाब लुक्स के लोग दीवाने हुए करते थे। दिलीप कुमार हमारे बीच ऐसे ही बने रहे हैं फैंस यही दुआ करते हैँ। फिलहाल हर तरह की अपडेट शायरा बानों देती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications