दिलीप कुमार अब भी आईसीयू में, हालत स्थिर

प्रख्यात अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार को भी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। वैसे दिल के दौरे के बाद यहां भर्ती कराए गए दिलीप की हालत स्थिर है। 90 वर्षीय दिलीप को रविवार की शाम लीलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

उनकी पत्नी सायरा बानू के प्रबंधक मुर्शिद खान ने आईएएनएस को बताया, "उन्हें अब भी निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है। यदि सब कुछ ठीक रहता है तो उन्हें तीन से चार दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।"

इससे पहले उनके परिवार के मित्रा उदया तारा नायर ने कहा कि दिलीप साहब की हालत अभी स्थिर है। वह बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन उनको अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी यह तय नहीं हुआ है। उनकी उम्र और 1999 में हुई बाईपास सर्जरी को ध्यान में रखते हुए चिकित्सक दो दिनों तक उन्हें निगरानी में रखना चाहते हैं।" उनकी पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो उनके साथ हैं।

अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, "उन्हें रविवार को दिल का दौड़ा पड़ा था। इसे चिकित्सा विज्ञान में मायोकार्डियल इनफार्कशन कहते हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।"हृदय रोग विशेषज्ञ डा. नितिन गोखले उनकी देखभाल कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X