दिलीप कुमार की बहन सईदा खान का लंबी बीमारी के बाद निधन, दुख की घड़ी में परिवार

Dilip Kumar sister Saeeda Khan: हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया को आज से लगभग दो साल पहले अलविदा कह दिया है, जिसके गम से परिवार अभी तक निकल नहीं पाया था। अब दिलीप कुमार के परिवार में फिर से गम का माहौल छा गया है क्योंकि दिलीप कुमार की बहन सईदा खान का भी निधन हो गया है।
दिलीप कुमार की बहन का निधन-
सूत्रों से खबर आई है कि सुपरस्टार दिलीप कुमार की बहन सईदा का निधन हो गया है जिनकी शादी फिल्म मेकर महबूब खान के बेटे इकबाल खान से हुई थी। महबूब खान ने मदर इंडिया और अंदाज जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था।
सईदा के पति इकबाल महबूब स्टूडियो के ट्रस्टी और एक मशहूर फिल्म मेकर थे। हालांकि परिवार के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया उनका भी 2018 में निधन हो गया था जिसके बाद सईदा की बेटी इल्हाम और बेटे साकिब उनकी देखभाल करते थे।
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो का प्रतिक्रिया-
सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिलीप कुमार की बहन सईदा लंबे समय से बीमार थीं। काफी समय से बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया। सईदा को लेकर कहा जाता है कि वे अपने भाई दिलीप के काफी करीब थीं। दोनों अक्सर ही साथ में वक्त बिताते थे।
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बनो ने इस निधन को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। बैसे सायरा बानो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं हालांकि अपनी ननद के निधन पर उन्होंने कोई पोस्ट शेयर नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications
