..................... पाकिस्तानी पत्रकार ने पूरी की दिलीज कुमार की इच्छा Dilip kumar shared his Ancestral house pics from Pakistan - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी पत्रकार ने पूरी की दिलीज कुमार की इच्छा, पुश्तैनी घर की तस्वीरें देख भावुक हुए अभिनेता

इस देश में अभिनय और अभिनेताओं की जब भी बात होगी तो सबसे पहले सुपरस्टार दिलीप कुमार का नाम लिया जाएगा। इस समय वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। बता दें कि अभिनेता दिलीप कुमार ने पाकिस्तान स्थित अपने मकान को लेकर हाल ही में ट्वीट किया था कि वो अपना पुश्तैनी मकान को देखना चाहते हैं। इसके बाद एक पाकिस्तान पत्रकार ने उनकी ये इच्छा पूरी की और तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं।

इन तस्वीरों को देखने के बाद अभिनेता काफी भावुक हो गए और एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर डाले। पाक पत्रकार को जवाब देते हुए उन्होने लिखा कि.. 'इन तस्वीरों को लिए शुक्रिया, सभी पेशावर के लोगों से गुजारिश है कि..

Recommended Video

Dilip Kumarने जताई पुश्तैनी हवेली से जुड़ी एक इच्छा, पूरी करने में जुटे पाकिस्तान के लोग | FilmiBeat

dilip kumar, दिलीप कुमार

कोई भी तस्वीर साझा करते हैं तो मुझे टैग जरूर करें।' एक दूसरे ट्वीट में उन्होने लिखा कि.. 'मेरी मां हमेशा घर की विशाल रसोई में रहती थी। मैं छोटा बच्चा था और उसके काम खत्म होने का इंतजार किया करता था।

ताकि वो मेरे पास आए और मैं उनको देख सकूं।' एक और ट्वीट में लिखा है कि.. 'उस कमरे की यादें भी हैं जहां पर शाम की चाय के लिए सभी लोग इकट्ठा हुआ करते थे।

बड़े कमरे में जहां महिलाए नमाज पढ़ती थीं, छत, बेडरूम, सब कुछ।' इन ट्वीट्स के अलावा भी उन्होने कई बातें लिखी हैँ। ऐसा लगता है कि उनकी आंखो के सामने सबकुछ एक बार फिर से आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X