दिलीप कुमार के दूसरे भाई एहसान खान का भी कोरोना से निधन, 21 अगस्त को हुआ था असलम खान का निधन
दिलीप कुमार के सबसे छोटे भाई एहसान खान का बुधवार रात 11 बजे कोरोना वायरस से लड़ते हुए निधन हो गया। एहसान खान काफी लंबे समय से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे और कोरोना का ईलाज करवा रहे थे। उनका ईलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने इस बात की पुष्टि की। एहसान खान की उम्र 90 वर्ष थी।
गौरतलब है कि उम्र के साथ एहसान खान को हाईपर टेंशन, डायबिटीज़ जैसी और कई बीमारियां थीं जिसके कारण उनका ईलाज लगातार होने के बावजूद, वो कोरोना के खिलाफ संघर्ष करने की हालत में नहीं थे।

एहसान खान काफी समय से गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। गौरतलब है उनके बड़े भाई असलम खान, जिनकी उम्र भी 90 वर्ष के करीब ही थी, 21 अगस्त को कोरोना से जंग हार चुके थे। 13 दिनों के अंदर दिलीप कुमार ने अपने दोनों भाईयों को कोरोना की जंग में हार दिया।
जलील पारकर ने बताया कि असलम खान और एहसान खान को दो हफ्तों पहले हाईपॉक्सिया की शिकायत हुई थी और उनका ऑक्सीजन लेवेल 94 से भी कम था जो कि अच्छा लक्षण नहीं था। दोनों को ही खांसी और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद ही उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
गौरतलब है कि दिलीप कुमार के दोनों भाईयों से प्रॉपर्टी की लड़ाई के बाद दोनों भाई बांद्रा में एक साथ रहते हैं। जहां एहसान खान की उम्र 90 साल है वहीं असलम उनसे कुछ साल छोटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
