बंद होगा दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट, सायरा बानो की सहमति से लिया गया फैसला!
लीजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार का हाल ही में निधन हुआ था और इसके बाद से उनकी पत्नी सायरा बानों की तबियत भी ठीक नहीं चल रही है। सायरा बानों अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह का पोस्ट करती रहती थीं और वो दिलीप कुमार का अकाउंट ही संभालती थीं। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि दिलीप कुमार के फैंस के लिए अच्छी नहीं साबित होगी। पता चला है कि काफी जल्दी दिलीप कुमार आधिकारिक ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
खबरें हैं कि ऐसा करने का फैसाल खुद सायरा बानों ने लिया है। इस बात को लेकर फैसल फारुखी ने एक पोस्ट किया था। उन्होने लिखा था कि.. "बहुत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद और सायरा बानो जी की सहमति से,

मैंने प्रिय दिलीप कुमार साहब के इस ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। आपके निरंतर प्यार औरसमर्थन के लिए धन्यवाद।" फैसल ने इस ट्वीट को दिलीप साहब के अकाउंट से ही किया था।
हो सकता है कि दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ये आखिरी ट्वीट साबित हो। दिलीप कुमार के निधन से बाद एक सदी का अंत हुआ था और हमने देश का एक बेहद संजीदा कलाकार खोया था।
फैंस लगातार उनके जाने का शोक मनाते हैं लेकिन वो अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा अमर रहेंगे। आज भी कई ऐसे कलाकार हैं जो कि दिलीप कुमार को फॉलो करते हैं और उनके जैसा बनना चाहते हैं। अभिनय से लेकर व्यक्तित्व तक दिलीप कुमार काफी अलग तरह के इंसान थे। लोग उनको हमेशा प्यार करते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











