दिलीप कुमार की दुर्लभ तस्वीर आई सामने, साथ नजर आए शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन!

अभिनेता दिलीप कुमार के देहांत के बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई यादें चर्चा में हैं और कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैँ। हाल ही में एक तस्वीर रमेश बाला ने साझा की है। इस तस्वीर की खासियत ये है कि ये कुछ चुनिंदा तस्वीरों में से एक है और ऐसा नजारा काफी कम देखने को मिला है। इस तस्वीर में दिवंगत दिलीप कुमार के साथ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, शायरा बानों, शायशा और शाहीन नजर आ रहीं हैं।

रमेश बाला ने इस तस्वीर को दिलीप कुमार की याद में साझा किया है। उन्होने इसके अलावा कैप्शन लिखा है कि.. 'दिवंगत दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की एक दुर्लभ तस्वीर, उनके साथ शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन शायरा बानों भी नजर आ रहीं हैं।'

dilip kumar, दिलीप कुमार

इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसपर लगातार कमेंट कर रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि सुपरस्टार शाहरुख खान दिलीप कुमार से मिलने जाते रहते थे।

शायरा बानो और दिलीप कुमार की कोई औलाद नहीं थी तो किंग खान वो अपना मुंहबोला बेटा मानते थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन भी दिलीप कुमार से काफी लगाव रखते थे।

वो उनके जूनियर है। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई को हिंदुजा अस्पताल में अपने प्राण त्यागे थे। पूरा देश ही नहीं बल्कि जहां जहां उनके फैंस हैं वहां पर शोक का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X