दिलीप कुमार के दोनों भाई कोरोना पॉज़िटिव, लीलावती अस्पताल में भर्ती
दिलीप कुमार के दोनों भाई असलम खान और एहसान खान कोरोना पॉज़िटिव हैं। और दोनों लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों ही non invasive वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो कल रात दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस रिपोर्ट की मानें तो एहसान खान और असलम खान को रात में ही सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। इसके बाद डॉक्टर नितिन गोखले की सलाह पर दोनों को भर्ती करवाया गया।

दोनों के ही ऑक्सीजन लेवेल काफी कम थे और दोनों को ही ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी की शिकायतें हैं। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी।
जलील पारकर ने बताया कि असलम खान और एहसान खान को हाईपॉक्सिया की शिकायत हुई और उनका ऑक्सीजन लेवेल 94 से भी कम था जो कि अच्छा लक्षण नहीं था। दोनों को ही खांसी और बुखार की शिकायत थी।
गौरतलब है कि दिलीप कुमार के दोनों भाईयों से प्रॉपर्टी की लड़ाई के बाद दोनों भाई बांद्रा में एक साथ रहते हैं। जहां एहसान खान की उम्र 90 साल है वहीं असलम उनसे कुछ साल छोटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











