दिलीप कुमार पहुंचे घर, सायरा जी ने फैन्स को कहा थैंक यू!
दिलीप कुमार कल शाम को करीब 4 बजे अपने घर के लिए रवाना हो गये। दिलीप कुमार के अस्पताल से बाहर निकलते ही मीडिया ने चारों तरफ से उन्हें घेर रखा था। काफी दिनों से मीडिया दिलीप कुमार के अस्ताल के बाहर उनके सही सलामत बाहर आने का इंतजार कर रही थी। जब दिलीप कुमार बाहर गये तो उन्हें देखकर मीडिया वालों के चेहर पर भी चमक लौट आई और साथ ही दिलीप कुमार के फैन्स ने भी राहत की सांस ली। सायरा बानो के चेहरे पर तो जो खुशी नज़र आ रही ती वो देखने लायक थी। जब से दिलीप साहब लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे सायरा जी को एक पल के लिए भी चैन नहीं था। वो लगातार दिलीप जी के जल्द से जल्द ठीक हो जाने की दुआ कर रही थीं।
अस्पताल में दिलीप कुमार जी की तीमारदारी के लिए भी सायरा जी रुकी थीं और दिलीप जी के थोड़ा ठीक होने के बाद सायरा जी ने ही उन्हें अपने हाथों से खिचड़ी भी खिलाई। दिलीप कुमार के अस्पताल में एडमिट होने के बाद से सायरा जी को लगातार मीडिया और उनके फैन्स, दोस्तों की तरफ से फोन कॉल्स आ रहे थे। सायरा जी ने सभी को शांति पूर्वक दिलीप साहब की तबियत की जानकारी दी और कहा कि वो सभी दिलीप साहब के जल्द से जल्द ठीक हो जाने की दुआ करें। दिलीप कुमार के बॉलीवुड में मौजूद दोस्त भी दिलीप कुमार से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे।
अमिताभ बच्चन जी जो कि दिलीप कुमार के बेहद करीबी रहे हैं और उन्हें बहुत मानते हैं भी लीलावती अस्पतला में जाकर दिलीप साहब से मिलकर आए। हालांकि दिलीप कुमार जी को अपने पिता समान प्यार करने और सम्मान करने वाले शाहरुख खान अस्पताल नहीं गये। क्योंकि वो अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में इंडिया से बाहर थे।


Click it and Unblock the Notifications











